{"_id":"6a4a81c9d62e49f4ec0b2e08","slug":"open-house-for-admissions-to-miranda-house-begins-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144209-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में दाखिले के लिए आज से ओपन हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में दाखिले के लिए आज से ओपन हाउस
विज्ञापन
-विशेषज्ञ सुलझाएंगे कॉलेज दाखिला की हर उलझन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं और अभिभावकों की दाखिला संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए फिर से ओपन हाउस सेशन की सोमवार से शुरुआत होगी। आठ जुलाई तक आयोजित होने वाले ओपन हाउस का यह दूसरा फेज होगा। इस का उद्देश्य 12वीं कक्षा की छात्राओं को डीयू की प्रवेश प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाना है।
ओपन हाउस में विशेषज्ञ और कॉलेज के शिक्षक छात्रों को कोर्स प्राथमिकता सूची कैसे तैयार करें, ईसीए एवं स्पोर्ट्स कोटा के तहत दाखिला प्रक्रिया, सर्टिफिकेट कोर्स, हॉस्टल एवं रेजिडेंस से जुड़ी जानकारी सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही छात्राओं की दाखिला संबंधी व्यक्तिगत शंकाओं का भी सवाल-जवाब के माध्यम से दूर किया जाएगा।
मिरांडा हाउस की प्राचार्य प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा कि सभी इच्छुक छात्राओं और उनके अभिभावकों से इस ओपन हाउस में भाग लेने की अपील की। इसके लिए रोजाना सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक कॉलेज के गेट नंबर तीन पर विशेष हेल्पडेस्क लगेगी।
विज्ञापन
इस विशेष सत्र में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए एक पोस्टर जारी किया गया। इच्छुक छात्राएं पोस्टर पर दिए क्यूआर कोड के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कर सकती है। प्रत्येक दिन 500 छात्राओं को ही पंजीकरण के आधार पर उनके अभिभावकों के साथ प्रवेश मिलेगा।