फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open garbage dumps to be transformed into modern shelters.

Delhi NCR News: खुले कूड़े के ढलाव बनेंगे आधुनिक आश्रय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा उत्तर जोन के वार्ड नंबर 216 झिलमिल के निवासियों को राहत मिली है। नगर निगम ने खुले कूड़े के ढलावों और कूड़ेदानों को आधुनिक आश्रयों में बदलने का कदम उठाया है।
विवेक विहार और झिलमिल कॉलोनी के नागरिक खुले ढलावों को बीमारियों का घर बताते थे। यहां कचरा बिखरा रहता था। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप रहता था। बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर संक्रमण का खतरा मंडराता था। स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से इसकी शिकायत कर रहे थे। नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने इस समस्या को दूर करने के प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

वार्ड 216 में आईटीए पार्क के पास स्थित ढलाव और विवेक विहार चरण-एक के कचरा घर को आधुनिक आश्रय में बदला जाएगा। इन जगहों पर पक्का ईंटों का काम, कोटा स्टोन और आरसीसी निर्माण होगा। इससे कूड़ा खुले में फैलने के बजाय ढके हुए और व्यवस्थित स्थान पर रहेगा। शाहदरा उत्तरी के जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा ने कहा कि निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed