फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD service can start in AIIMS from May 20

एम्स में कल से शुरू हो सकती है ओपीडी सेवा, लॉकडाउन लागू होने से पहले कर दी गई थी बंद

Tue, 19 May 2020 02:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
OPD service can start in AIIMS from May 20
delhi aiims - फोटो : file photo

दिल्ली एम्स में 20 मई से ओपीडी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू होने से पहले ही एम्स ने ओपीडी सेवाओं और पहले से तय ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी। उसी समय से आपातकालीन सेवाओं के जरिए ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन अब दिल्ली एम्स ने नई व्यवस्थाओं के जरिए ओपीडी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के अनुसार, 20 मई से नई ओपीडी में पंजीकरण जारी रहेगा। साथ ही पुरानी ओपीडी के हॉल को भी पंजीकरण के लिए रखा जाएगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। नई ओपीडी के भूतल पर पंजीकृत कार्ड की स्कैनिंग के बाद ओपीडी के लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


एम्स के पूर्व निदेशक बोले, गुजर गई कोरोना की सुनामी, अब बाजार खोलना बिल्कुल सही
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूति रोग विभाग के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था है, जबकि कोविड मरीजों के लिए तीसरे मंजिल पर उपचार दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑपरेशन के लिए ट्रॉमा और आपातकालीन विभाग के ऑपरेशन थियेटर का सहारा लिया जा सकता है।


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले से तय ऑपरेशन पर रोक लगने के कारण एम्स के आगे पुराने मरीजों के ऑपरेशन कम समय में करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए अभी योजना तैयार की जा रही है। ऑपरेशन थियेटर की संख्या को बढ़ाने के लिए अन्य शाखाओं से मदद ली जा सकती है। 

दिल्ली एम्स में वरिष्ठ डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, अबतक 92 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में

बताया जा रहा है कि झज्जर और एम्स ट्रॉमा सेंटर की एक एक विंग को छोड़कर बाकी जगह अन्य मरीजों को उपचार दिया जा सकता है। हालांकि, यह सभी योजना पर अंतिम मंजूरी एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और प्रबंधन की बैठक के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed