फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2,000 additional personnel will be deployed for cleaning starting November 2nd

Delhi NCR News: सफाई के लिए दो नवंबर से तैनात होंगे 2000 अतिरिक्त कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
12 जोन में शुरू होगी तैनाती, तीन महीने तक संभालेंगे सफाई की जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दो नवंबर से 2000 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। निगम ने एजेंसी के माध्यम से तीन महीने के लिए कर्मचारियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इस पर 15 करोड़ तीन लाख 73 हजार 800 रुपये खर्च होंगे। निगम के सभी 12 जोन में जरूरत के अनुसार कर्मचारी लगाए जाएंगे। सबसे अधिक 280 कर्मचारी शाहदरा उत्तरी जोन में तैनात होंगे। वहीं, पश्चिम और मध्य जोन में 200-200, शाहदरा दक्षिणी में 208 और दक्षिण-पूर्वी जोन में 200 कर्मचारी लगाए जाएंगे। बाकी जोन में 96 से 184 कर्मचारी तैनात होंगे।

उपस्थिति के बाद ही होगा भुगतान
निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि एजेंसी को कर्मचारियों की तैनाती, उपस्थिति और ड्यूटी का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। निगम अधिकारी आईटी पोर्टल के माध्यम से इसका सत्यापन करेंगे। भुगतान वास्तविक रूप से तैनात और सत्यापित कर्मचारियों के कार्य दिवसों के आधार पर ही किया जाएगा। एजेंसी को श्रम कानूनों के साथ ईपीएफ और ईएसआई के नियमों का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed