Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only green firecrackers will be permitted during Diwali; action will be taken in case of any violation

Delhi NCR News: दिवाली पर ग्रीन पटाखे ही चलेंगे, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
- उपायुक्त ने निगरानी के लिए जिला और खंड स्तर पर टीमें की गठित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत नीरी द्वारा प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री 06 नवंबर से 08 नवंबर तक होगी।



इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला और खंड स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। जिलाधीश उत्तम सिंह ने बताया कि इनकी बिक्री पूरे एनसीआर में केवल चिह्नित स्थानों से ही होगी। इन स्थानों को जिला कलेक्टर/आयुक्त पुलिस अधीक्षक के परामर्श से तय करेंगे और इनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा। यह दल हरित पटाखा उत्पादों के क्यूआर कोड की जांच करेगा। उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण या बिक्री में शामिल लोगों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन




उपयोग और बिक्री के नियम

जिला प्रशासन और पुलिस ने पटाखों के उपयोग का समय भी तय किया है। दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक तथा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। नीरी द्वारा प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री केवल पीईएसओ से लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से की जाएगी। एनसीआर में बेरियम युक्त पटाखों और नीरी द्वारा अनुमोदित नहीं किए गए पटाखों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। लड़ी पटाखों का निर्माण या बिक्री भी प्रतिबंधित है। ई-कॉमर्स नेटवर्क के माध्यम से पटाखों की बिक्री या खरीद की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, एनवायरनमेंट (प्रोटेक्शन) एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दिवाली पर ग्रीन पटाखे ही जलाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियमों का पालन कराने के लिए-अलग संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया गया है। - उत्त्तम सिंह उपायुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed