{"_id":"5878ebab4f1c1b7f1fba852d","slug":"online-transfer-money-cyber-crime-pnb-hdfc-bank-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर अचानक कहां से आए खाते में सवा करोड़ रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर अचानक कहां से आए खाते में सवा करोड़ रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन 1.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उद्योग विहार थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
मदन लाल बावेजा उद्योग विहार फेज-5 में रहते हैं। उनकी यही पर एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक की दिल्ली ब्रांच में है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी ने साजिश के तहत उनके खाते से करीब 1.25 करोड़ रुपये आरटीजीएस द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो सच्चाई का पता चला। आरोप है कि सारी रकम पीएनबी बैंक के किसी खाते में ट्रांसफर की गई है। थाना पुलिस के अनुसार मामला पुराना है।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी शिकायत उद्योग विहार थाना पुलिस को दी है। शिकायत की जांच साइबर क्राइम सैल द्वारा की गई। जांच में मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर उद्योग विहार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।