फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online training on the use of Hindi as the official language begins at Jamia.

Delhi NCR News: जामिया में राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक लेखन और ई-ऑफिस में हिंदी के उपयोग पर होंगे विशेषज्ञ व्याख्यान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) ने मंगलवार से राजभाषा हिंदी एवं विभिन्न कार्यालयों में उसका प्रयोग विषय पर छह दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन) एवं परामर्शदाता कुमार पाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर राजभाषा हिंदी के संवैधानिक प्रावधानों और सरकारी कार्यालयों में इसके प्रभावी उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामों में हिंदी का अधिक प्रयोग सुशासन, पारदर्शिता और आम नागरिकों से बेहतर संवाद सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन


जामिया के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों और अधिकारियों में राजभाषा हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग की समझ विकसित करते हैं। प्रशिक्षण के दौरान राजभाषा नीति, कार्यालयी हिंदी, प्रशासनिक लेखन, ई-कार्यालय में हिंदी के प्रयोग और व्यावहारिक कार्यशालाओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed