{"_id":"2aa2722d60f52efe137bf0470f8d0a7a","slug":"online-bank-robbery-of-78-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत दो के बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाए 78 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत दो के बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाए 78 हजार रुपए
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 Oct 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 31 में रहने वाले दो लोगों के खाते से ऑन लाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 31 में रहने वाले हर्ष वर्धन ने पुलिस को बताया कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता है। जिससे 21 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने 38 हजार रुपये उनके एकाउंट से निकाल लिए।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने उसका गोपनीय नंबर लेकर वारदात को अंजाम दिया है।
इसके अलावा सेक्टर 31 में हिवो अपार्टमेंट में रहने वाली शालनी शर्मा के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। दोनों मामले में लेन-देन ऑन लाइन ही हुआ है।
विज्ञापन
साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से कुछ जानकारी भी मांगी है।