{"_id":"c55dc7df36f94b6ed8e523db95cc268f","slug":"online-auto-rickshaw-booking-service-launched-in-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चाहिए, तो फोन उठाइये या फिर ऑनलाइन बुक कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चाहिए, तो फोन उठाइये या फिर ऑनलाइन बुक कीजिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अब ऑटो से कहीं जाना बेहद आसान हो जाएगा। पूर्वी दिल्ली के निवासी ऑटो को बुक करने के लिए अब ऑनलाइन या फिर फोन करके भी इसे बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने इस सेवा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की है। जी ऑटो (G-Auto) सेवा चलाने वाली निर्मल फाउंडेशन ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ एक करार किया है, जिसके तहत यहां के निवासियों को यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पटपड़गंज स्थित मुख्यालय से इस सेवा की शुरुआत, मेयर राम नारायण दुबे ने की।
पायलय प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में अभी केवल 50 ऑटो को इसमें शामिल किया गया है। यह सेवा सुबह 6 बजे से लेकर रात को 12 बजे तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए आपको 011-64444441 पर कॉल करना होगा या फिर आप www.g-auto.org की वेबसाइट के जरिए भी ऑटो बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
जी ऑटो सरकार के ऑटो रेट लिस्ट के हिसाब से ही चलेंगे लेकिन इसके लिए आपको अलग से 15 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में चुकाने होंगे।