फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one year on, jnu student najeeb ahmad still missing students and kin protest outside cbi headquarter

एक साल से गायब है JNU छात्र नजीब, छात्रों और परिजनों का सीबीआई हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
one year on, jnu student najeeb ahmad still missing students and kin protest outside cbi headquarter
नजीब अहमद - फोटो : ani
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद को गायब हुए एक साल होने जा रहा है। अब तक बेटे का सुराग नहीं मिल पाने के कारण नजीब की मां फातिमा नफीस ने मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


साथ ही साथ नजीब के पर‌िजनों और जेएनयू छात्रों ने आज(13 अक्टूबर) इस मामले को लेकर सीबीआई मुख्यालय पर प्रदर्शन भी क‌िया। प्रदर्शनका‌र‌ियों ने मांग की है क‌ि नजीब को ढूंढने की कार्रवाई जारी रखी जाए।
विज्ञापन


बता दें क‌ि नजीब की मां नफीसा ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि जांच एजेंसी को वह निर्देश दें कि सरकारी व राजनीतिक दखल से ऊपर जाकर इस मामले की जांच की जाए। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति जेएनयू के विजिटर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू के छात्र नजीब 15 अक्तूबर 2016 से गायब हैं। फातिमा ने पत्र में लिखा है कि वह एक साल से भटक रही हैं लेकिन अब तक नजीब का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शर्म की बात है कि जेएनयू जैसे विवि से एक छात्र गायब हो गया और जांच एजेंसियां उसे ढूूंढ पाने में असफल है।


उल्लेखनीय है कि पहले यह मामला पुलिस में पहुंचा। उसके बाद हाई कोर्ट और हाईकोर्ट ने सीबीआई से इस मामले की जांच करने को कहा। सीबीआई ने नजीब का पता लगाने के लिए इनाम की भी घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed