फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One who sold objectionable pictures of Gods and Goddesses arrested

Delhi : देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बेचने वाला गिरफ्तार, बिहार के युवक को फंसाने के लिए रची थी साजिश

Sat, 04 Nov 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:36 AM IST
सार

बिहार निवासी युवक राहुल को फंसाने के लिए आरोपी ने यह साजिश रची थी। आरोपी ने इन तस्वीरों को प्रसारित करने के लिए राहुल के नाम से फर्जी ई-मेल का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
One who sold objectionable pictures of Gods and Goddesses arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फर्जी ई-मेल खातों का इस्तेमाल कर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित करने और बेचने के आरोप में हरिद्वार निवासी आदर्श सैनी (21) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बिहार निवासी युवक राहुल को फंसाने के लिए आरोपी ने यह साजिश रची थी। आरोपी ने इन तस्वीरों को प्रसारित करने के लिए राहुल के नाम से फर्जी ई-मेल का इस्तेमाल किया। इसके बाद अपूर्वा वर्मा के नाम से कानून प्रवर्तन अधिकारियों और दिल्ली महिला आयोग में शिकायतें दर्ज करा दीं। पुलिस ने आदर्श को रिमांड पर लिया है। इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) के पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि अपूर्वा वर्मा की ओर से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें के ऑनलाइन प्रसार के संबंध में 29 अक्तूबर को दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की गई थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अवधेश, एसआई महेश कुमार, एसआई हरजीत सिंह और एएसआई  सुरेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी गहलावत को जांच में पता लगा कि जिन मेल आईडी से तस्वीरें प्रसारित की जा  रही हैं, वह राहुल कुमार के नाम से बना है। राहुल आपत्तिजनक सामग्री के  इच्छुक खरीदारों से धन प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते का विवरण भी साझा कर रहा था। इस पर पुलिस ने दरभंगा (बिहार) निवासी राहुल से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि राहुल की  कोई भूमिका नहीं है। कोई उसे फंसाने के लिए उसके नाम और विवरण का इस्तेमाल कर रहा है। राहुल के नाम पर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित कर झूठा मामला दर्ज किया गया। पता लगा कि नकली ईमेल के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं। कड़ी छानबीन के बाद टीम ने आदर्श सैनी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। 

व्यवसाय में घाटा होने पर रची साजिश
राहुल कुमार नामक युवक ने गेमिंग वेबसाइट बनाई, जो आदर्श सैनी की वेबसाइट से मिलती-जुलती थी। इस कारण आरोपी के व्यवसाय में काफी कमी आई। ऐसे में बदला लेने के लिए उसने राहुल कुमार को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची। आरोपी ने राहुल के सभी विवरण प्राप्त किए और उसका उपयोग करके आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन प्रसारित कीं।

ग्राहकों को गेमिंग आईडी मुहैया कराता था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आदर्श सैनी ने हाल ही में देहरादून स्थित आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी से बीबीए पूरा किया है। उसने विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर  गेमिंग का काम करना शुरू कर दिया है। उसने गेमिंग वेबसाइट बनाई थी और ग्राहकों को गेमिंग आईडी मुहैया कराता था और बदले में उसे कुछ कमाई होती थी।

खुद ही शिकायत कर दी थी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल के नाम पर आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन प्रसारित करने के बाद आरोपी ने अपूर्वा वर्मा के फर्जी नाम से कानून प्रवर्तन अधिकारियों और दिल्ली महिला आयोग में विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई थीं। वहीं, राहुल ने लगातार कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास किया।


बरामद सामान
आरोपी के पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें सभी आपत्तिजनक तस्वीरें और सामग्री हैं। उसके घर से ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वाई-फाई राउटर भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed