फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one thousand children got two new hostels in dtu manish sisodia inaugurated the hostels

DTU: एक हजार बच्चों को मिली दो नए हॉस्टल की सौगात, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

Thu, 21 Jul 2022 06:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 06:55 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि हमें दुनिया के इतिहास को शिक्षा के नजरिए से पढ़ने की जरूरत है, तभी हम अच्छा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक डीटीयू में पांच-छह हॉस्टलों के नाम सामान्य होते थे। आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल और वीरांगना लक्ष्मीबाई हॉस्टल के दो नाम इनमें और जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन
one thousand children got two new hostels in dtu manish sisodia inaugurated the hostels
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो नए हॉस्टल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में एक हजार अतिरिक्त बच्चों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में नए बने दो नए हॉस्टलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित रहे तथा समारोह की अध्यक्षता डीटीयू कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने की। 

विज्ञापन


इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि हमें दुनिया के इतिहास को शिक्षा के नजरिए से पढ़ने की जरूरत है, तभी हम अच्छा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक डीटीयू में पांच-छह हॉस्टलों के नाम सामान्य होते थे। आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल और वीरांगना लक्ष्मीबाई हॉस्टल के दो नाम इनमें और जुड़ गए हैं। इनके शुरू होने से अब डीटीयू में करीब 2600 बच्चों के रहने का इंतजाम हो गया है, जोकि पहले करीब 1600 था। उन्होने कहा कि 2019 में जब तत्कालीन कुलपति प्रो. योगेश सिंह के नेतृत्व में यह संस्थान चल रहा था तब इन इमारतों की नींव रखी गई थी। लेकिन, कोविड के कारण एक साल में होने वाला काम तीन साल में पूरा हुआ। एनआईआरएफ रैंकिंग में डीटीयू के 35वें रैंक परे आने की बधाई देते हुए उन्होने कहा कि यदि रैंकिंग निष्पक्ष तरीके से हो, तो डीटीयू को इस रैंकिंग में आठवें या 10वें नंबर पर होना चाहिए था। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने डीटीयू के आईआईएफ की सराहना करते हुए कहा कि अंडर ग्राउंड पाइपलाइन में लीकेज का पता लगाने वाला डीटीयू का एक स्टार्टअप दिल्ली के काफी पुराने हो चुके पीने के पानी और सीवर सिस्टम को सुधारने में सरकार के साथ काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति व डीटीयू के पूर्व कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा चल रहे निर्माण कार्यों की उम्मीद है कि वे भी सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं डीटीयू में शुरू हुई थीं, जिनमें से लगभग 300 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं, डीटीयू कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के चलते इन छात्रावासों का नामकरण राष्ट्र नायकों के नाम पर किया गया है। लड़कियों के हॉस्टल का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई हॉस्टल और लड़कों के हॉस्टल का नाम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हॉस्टल रखा गया है। उन्होने छात्रावासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। 

नवनिर्मित हॉस्टल में मौजूद सुविधाएं
-12 मंजिला इमारत में एक हजार बच्चों के रहने की सुविधा
-सुसज्जित कमरें
-टीवी रूम
-इंडोर गेम एरिया
-रीडिंग व इंटरनेट रूम
-डाइनिंग रूम
-एक्टिविटी रूम
-गेस्ट रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed