फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one student died on road accident, 12 injured

स्कूली ऑटो पलटा, एक छात्र की मौत 12 घायल

Tue, 09 Sep 2014 08:16 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
one student died on road accident, 12 injured

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआई अस्पताल मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र आकाश की मौत हो गई। ऑटो रामकृष्ण स्कूल के बच्चों को अट्टा ले जा रहा था।

विज्ञापन


ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह पलट गया। इस हादसे में 12 बच्चे घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और पीसीआर से घर पहुंचाया गया। ऑटो चालक को सेक्टर-20 पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 निठारी में रामकृष्ण परमहंस स्कूल से एक ऑटो चालक रोज बच्चों को सेक्टर-18 स्थित झुग्गी कॉलोनी लाता और ले जाता है। चालक धनेश्वर मूलरूप से दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है। मंगलवार को एक बजे छुट्टी के बाद वह ऑटो में 13 बच्चों को बैठाकर ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निठारी चौकी के पास वह सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के सामने मोड़ पर पहुंचा तो बच्चों से भरा ऑटो रेलिंग से टकराकर पलट गया। ऑटो के नीचे आने पर 13 वर्षीय आकाश पुत्र रामपद दास गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मूल रूप से मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है।

ऑटो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे बच्‍चे

one student died on road accident, 12 injured

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह स्कूल में पांचवीं का छात्र था। हादसे में खुशबू (छठवीं कक्षा), नंदिनी (एलकेजी), अभिमन्यु (तीसरी कक्षा), आरती (आठवीं कक्षा), मनीष (छठवीं कक्षा) को भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में बच्चों से ठूंस-ठूंस कर भर गया था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। उसी तेजी में जैसे ही ऑटो मोड़ पर पहुंचा तो पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर पीसीआर वैन करीब 20 मिनट बाद पहुंची। जिसके बाद गंभीर घायल आकाश को जिला अस्पताल ले गई। इसके बाद हादसे में घायल मधु (नर्सरी), माला (केजी), रितिक (दूसरी कक्षा), लक्ष्मी (तीसरी कक्षा), विक्रम (नर्सरी), राधिका (चौथी कक्षा), दिवाकर (दूसरी कक्षा) को घर भेजा गया।

एसपी सिटी योगेश सिंह इस तरह के हादसों को रोकने के लिए शहर में तेज रफ्तार ऑटो, बस, स्कूल बस, वैन चलाने वालों के खिलाफ आज से ही कार्रवाई की जाएगी। इसमें ट्रैफिक पुलिस का भी साथ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed