रेप सहित महिला उत्पीड़न के लिए 11 जिलों में चलेंगे वन स्टॉप सेंटर, मेनका गांधी ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सभी 11 जिलों में अब रेप, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न संबंधी मामलों की पीड़िताओं को एक छत्त के नीचे कानूनी, मेडिकल और काउंसलर की सुविधा मिलेगी।
केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली महिला आयोग को वन स्टॉप सेंटर चलाने की मंजूरी दे दी है। आयोग को यह सुविधा चलाने के लिए मंत्रालय आर्थिक सहायता भी देगा।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के बीच वन स्टॉप सेंटर चलाने के लिए बैठक हुई थी।
दहेज उत्पीड़न सहित सभी मामलों में मिलेगी मदद
दिल्ली के सभी 11 जिलों में यह वन स्टॉप सेंटर खुलेंगे, जिसकी फंडिंग मंत्रालय द्वारा की जाएगी। इसके लिए आयोग ने मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भी भेज दिया है।
इन वन स्टॉप सेंटर में बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज उत्पीडन आदि पीड़ित महिलाओं को मेडिकल, लीगल,साइकोलोजिकल आदि सुविधाएं दी जाएंगी।
इन सेंटर दिल्ली महिला आयोग का क्राइसिस इंटरवेंशन सेल(सीआईसी), रेप क्राइसिस सेल(आरसीसी) का विस्तार(एक्शटेंशन) का काम करेंगे।