{"_id":"636aa3983e9fa95ffe5b34f0","slug":"one-person-scorched-to-death-in-house-fire-in-najafgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: घर में आग लगने से एक शख्स की झुलसकर मौत, पुलिस को आशंका, बीड़ी से लगी आई और जल गया राजेंद्र डागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: घर में आग लगने से एक शख्स की झुलसकर मौत, पुलिस को आशंका, बीड़ी से लगी आई और जल गया राजेंद्र डागर
Wed, 09 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:14 AM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि बीड़ी जलाने के दौरान बिस्तर में आग लग गई होगी और धुएं के चपेट में आने से वह बेहोश हो गए होंगे। इसकी वजह से उन्हें आग लगने का पता नहीं चल पाया होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ इलाके में मंगलवार तड़के एक घर में आग लगने से एक शख्स की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत हो गई। मृतक शराब और बीड़ी पीने के आदी थे। आशंका है कि बीड़ी से कमरे में आग लगी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र डागर (42) के रूप में हुई है।
वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेम नगर फेज तीन में रहते थे। मंगलवार तड़के करीब 4.23 बजे पुलिस और दमकल विभाग को एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान कमरे में राजेंद्र झुलसी अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। परिवार वालों से पूछताछ में बताया कि राजेंद्र शराब और बीड़ी पीने के आदी थे। वह परिवार के सदस्यों से अलग एक कमरे में सोते थे।
पुलिस को आशंका है कि बीड़ी जलाने के दौरान बिस्तर में आग लग गई होगी और धुएं के चपेट में आने से वह बेहोश हो गए होंगे। इसकी वजह से उन्हें आग लगने का पता नहीं चल पाया होगा। पुलिस मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई है और मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।