फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died and two were injured in a knife fight over the removal of a scooter.

Delhi NCR News: स्कूटी हटाने के विवाद में चाकूबाजी, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
राज पार्क इलाके की घटना, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राज पार्क इलाके में सोमवार देर रात घर के सामने से स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:34 बजे राज पार्क थाना पुलिस को एस ब्लॉक, मंगोलपुरी में चाकूबाजी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों घायलों को पीसीआर कर्मी अस्पताल ले जा चुके थे। घायलों की पहचान राहुल उर्फ कुक्कू (24), राजेंद्र कुमार (57) और ऋतिक उर्फ हिमांशु (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पता चला कि स्कूटी हटाने को लेकर राहुल और ऋतिक में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान ऋतिक ने राहुल को थप्पड़ मार दिया। राहुल कुछ देर बाद चाकू लेकर लौटा और ऋतिक के जांघ व कूल्हे पर वार किए। बीच-बचाव में आए राजेंद्र को भी उसने चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजेंद्र के तीन बेटे अश्वनी उर्फ बंटी, अरविंद उर्फ भीमा और कपिल मौके पर पहुंचे और राहुल पर उसी चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र और ऋतिक खतरे से बाहर हैं। जांच में पता चला कि मृतक राहुल पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर राजेंद्र के बेटों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed