फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One of the contestants of Mandavali municipal election Rahul Nagar shot dead

दिल्ली: मंडावली में नगर निगम का चुनाव लड़ चुके राहुल नागर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Wed, 03 Jun 2020 08:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
One of the contestants of Mandavali municipal election Rahul Nagar shot dead
राहुल नागर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुके एक शख्स की बुधवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राहुल नागर उर्फ भूरू (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा।  

विज्ञापन


आठ माह पूर्व भी राहुल पर बदमाशों ने गोली चला दी थी, लेकिन उस हमले में राहुल बाल-बाल बच गए थे। राहुल ने रुपयों की लेनदेन में करतार पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। तभी से करतार जेल में बंद है। परिजनों ने अब भी उसी पर राहुल की हत्या करवाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक राहुल के खिलाफ भी आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं, वह मंडावली थाने का बीसी था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल नागर परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी शर्मिला सिंह, तीन बच्चे, बड़ा भाई व अन्य सदस्य हैं। राहुल का प्रॉपर्टी के अलावा भवन निर्माण का भी कारोबार था। रोज की तरह बुधवार सुबह वह घर के नजदीक पार्क में टहलने गए थे।  

इस बीच पार्क में चार बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोलियां बरसा दीं। बदमाशों ने करीब छह गोलियां चलाईं, जिसमें चार गोलियां राहुल को लगीं। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह करीब 7:30  बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  

राहुल को नजदीकी पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्प्ताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेल में बंद करतार पर भी राहुल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  


बता दें कि वर्ष 2017 में राहुल ने वेस्ट विनोद नगर वार्ड से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था जिसके बाद भाजपा ने राहुल को अपना समर्थन दे दिया था, लेकिन उसके बावजूद राहुल चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed