फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One more success for the mission speed of the railway by patna delhi rajdhani train

रेलवे के मिशन रफ्तार को मिली एक और कामयाबी, पटना-दिल्ली राजधानी ने बनाया तेज गति का कीर्तिमान

Tue, 01 Sep 2020 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली      Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
One more success for the mission speed of the railway by patna delhi rajdhani train
नया कीर्तिमान... - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के मिशन रफ़्तार को एक और कामयाबी मिली। नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

विज्ञापन


यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली तक 110 की जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलाई गई। नई समय सारणी में इस रूट पर चलने वाली सभी राजधानी ट्रेन को इसी रफ्तार से चलाने की हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रेन संख्या 02309 पटना राजधानी ऐसी स्पेशल ट्रेन का ट्रायल  130 किलोमीटर प्रतिघंटा चला कर किया गया। रेलवे ट्रैक खाली होने का लाभ उठाकर मिशन रफ्तार को सफलता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावड़ा- नई दिल्ली मेन लाइन पर पहली बार इतनी तेज गति से ट्रेन चलाई गई। पटना जंक्शन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन इसी मेन लाइन रुट पर है।

यह ट्रेन झाझा से पंडित दीनदयाल स्टेशन तक 110 कि जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से दौड़ी। दीनदयाल से नई दिल्ली के बीच यह ट्रेन पहले से ही 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चला कर ट्रायल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed