{"_id":"5f4e904a7f80da7b1c55b77f","slug":"one-more-success-for-the-mission-speed-of-the-railway-by-patna-delhi-rajdhani-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के मिशन रफ्तार को मिली एक और कामयाबी, पटना-दिल्ली राजधानी ने बनाया तेज गति का कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के मिशन रफ्तार को मिली एक और कामयाबी, पटना-दिल्ली राजधानी ने बनाया तेज गति का कीर्तिमान
Tue, 01 Sep 2020 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
नया कीर्तिमान...
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे के मिशन रफ़्तार को एक और कामयाबी मिली। नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली तक 110 की जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलाई गई। नई समय सारणी में इस रूट पर चलने वाली सभी राजधानी ट्रेन को इसी रफ्तार से चलाने की हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को ट्रेन संख्या 02309 पटना राजधानी ऐसी स्पेशल ट्रेन का ट्रायल 130 किलोमीटर प्रतिघंटा चला कर किया गया। रेलवे ट्रैक खाली होने का लाभ उठाकर मिशन रफ्तार को सफलता भी मिली।
विज्ञापन
हावड़ा- नई दिल्ली मेन लाइन पर पहली बार इतनी तेज गति से ट्रेन चलाई गई। पटना जंक्शन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन इसी मेन लाइन रुट पर है।
यह ट्रेन झाझा से पंडित दीनदयाल स्टेशन तक 110 कि जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से दौड़ी। दीनदयाल से नई दिल्ली के बीच यह ट्रेन पहले से ही 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चला कर ट्रायल लिया गया है।