फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One more new corona patient confirmed in Gurugram Cyber City

Covid-19: गुरुग्राम में मिला कोरोना का एक और मरीज, पूरी तरह वैक्सीनेटेड है शख्स; अब तक NCR में पांच की पुष्टि

Fri, 23 May 2025 03:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 May 2025 03:36 PM IST
सार

गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई। अब शहर में कोरोना के तीन मरीज हो गए हैं। वहीं, फरीदाबाद में दो मरीज मिले हैं। ऐसे में अब एनसीआर में कुल पांच मरीज हो गए हैं।

विज्ञापन
One more new corona patient confirmed in Gurugram Cyber City
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई। व्यक्ति वजीराबाद का रहने वाला है। आयु 45 वर्ष है और पूरी तरह वैक्सीनेटेड है। अब शहर में कोरोना के तीन मरीज हो गए हैं। पहले दो लोगों में पुष्टि हुई थी। वहीं, फरीदाबाद में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में एक महिला और एक बुजुर्ग में कोरोना के लक्षण मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर-51 की महिला मुंबई से लौटने पर बीमार हुईं हैं, जबकि बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। वहीं, फरीदाबाद में एक सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, इसके अलावा एक और शख्स में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः Covid-19: दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना की दस्तक, विशेषज्ञ ने समझाया अचानक कैसे बढ़ने लगा संक्रमण?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें कोविड का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है, इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed