फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one language and three elective subjects in four subjects test

Delhi: टेस्ट के लिए चार विषयों में एक भाषा और तीन इलेक्टिव विषयों का होना जरूरी, दिशा निर्देश जारी

Thu, 27 Apr 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

बुकलेट में स्ट्रीम के आधार पर 25-25 अंक के प्रश्न होंगे। प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
one language and three elective subjects in four subjects test
शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। छह मई को समाप्त होने वाली इस प्रक्रिया के तहत 15 मई को प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टेस्ट में बैठने के लिए चार विषयों में से एक भाषा व तीन इलेक्टिव विषयों का होना जरूरी है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की समयावधि के इस टेस्ट का रिजल्ट 18 मई को जारी किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है जिससे कि किसी भी छात्र को कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि स्कूलों में नॉन प्लान दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो दिल्ली के किसी अन्य स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। दाखिले के लिए होने वाला सीएटी (टेस्ट) में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दसवीं के लिए क्वैंश्चन बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, हिंदी, साइंस, सोशल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि बारहवीं की क्वैंश्चन बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर बनाई जाएगी। 

विज्ञापन

 

बुकलेट में स्ट्रीम के आधार पर 25-25 अंक के प्रश्न होंगे। प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed