{"_id":"5c82ca76bdec222dcd5a7743","slug":"one-lakh-prize-money-gangster-navinjot-singh-heera-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी बदमाश नवजोत सिंह हीरा गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी बदमाश नवजोत सिंह हीरा गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2019 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर नवजोत सिंह हीरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर महेश नगर, अंबाला, हरियाणा में गुरपाल सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शव के कई टुकड़े कर नहर में फेंक दिए थे। हरियाणा पुलिस ने आरोपी नवजोत सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी के कब्जे से कट्टा, तीन कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद की है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद के चलते वर्ष 1999 में गुरपाल सिंह ने नवजोत सिंह के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नवजोत सिंह हीरा ने साथियों के साथ आठ जुलाई, 2013 को गुरपाल सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने गुरपाल के शव के कई टुकड़े कर नरवाना नहर में फेंक दिए थे। इस मामले में नवजोत सिंह के सात साथी गिरफ्तार हो गए थे। सभी को उम्रकैद की सजा हुई है। नवजोत सिंह तभी से फरार था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। हरियाणा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार व मान सिंह की टीम ने मूलरूप से अंबाला, हरियाणा निवासी व हाल में रमेश नगर दिल्ली में रह रहे नवजोत सिंह (26) को कैलाशपुरी, सागरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता का रियल एस्टेट का व्यवसाय था। आरोपी ने वर्ष 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी से बीबीए करने के बाद पिता की हत्या का बदला लेने की ठानी और अपना गिरोह बनाया।
आरोपियों ने आठ जुलाई, 2013 को गुरपाल का प्रभु प्रेमपुरम आश्रम, अंबाला से अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। फरारी के दौरान आरोपी ने कई जगह नौकरी की थी।