{"_id":"684c5aa501612d1d55086882","slug":"one-killed-and-six-injured-in-a-road-accident-in-hapur-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में दर्दनाक हादस: बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; पत्नी-बच्चों समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में दर्दनाक हादस: बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; पत्नी-बच्चों समेत छह घायल
Fri, 13 Jun 2025 10:40 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:40 PM IST
सार
हापुड़ जिले में दो सड़क हादसों में पिलखुवा निवासी साजिद अली की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और पुष्पेंद्र समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंभावली थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में पिलखुवा निवासी साजिद (करीब 28) की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना पिलखुवा क्षेत्र अंतर्गत गांव परतापुर निवासी साजिद अली शुक्रवार को अपनी पत्नी रेशमा, बेटी जोया, बेटे जिशान, समद के साथ बाइक पर सवार होकर घर से जनपद अमरोहा के मंदारीपुर अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा रोड के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर उनकी बाइक से हो गई।
विज्ञापन
हादसे में साजिद समेत उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने सभी की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान साजिद की मौत हो गई। वहीं, अन्य सभी लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव बिलहारा निवासी पुष्पेंद्र बृहस्पतिवार की रात को बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट आम से भरी गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायलों में युवक की मौत हो गई है। मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।