{"_id":"5888efd84f1c1ba333cf5fa1","slug":"one-infant-died-and-four-in-danger-in-loknayak-hospital-in-delhi-due-to-injection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोक नायक अस्पताल में इंजेक्शन में गड़बड़ी की आशंका: एक नवजात की मौत, चार की जिंदगी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नायक अस्पताल में इंजेक्शन में गड़बड़ी की आशंका: एक नवजात की मौत, चार की जिंदगी खतरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jan 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक नायक अस्पताल में संक्रमण को खत्म करने के लिए दी गई दवा से एक नवजात की मौत हो गई, जबकि चार की जिंदगी खतरे में पड़ गई। चार में एक की हालत अभी भी गंभीर है। तीन नवजात इलाज के बाद आईसीयू से बाहर आ गए हैं। सभी की उम्र एक माह से कम बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि नवजात को दिए गए इंजेक्शन में गड़बड़ी हो सकती है, हालांकि अभी इस संबंध में सोमवार को विस्तृत रिपोर्ट आएगी। दवा के नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। साथ ही इसकी सूचना दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
इलाज में शामिल एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि जिन नवजात को संक्रमण को कम करने के लिए एंटीबायोटिक दी गई थी, उसी में एक की मौत हो गई। हालांकि इस नवजात की हालत पहले से ही बेहद खराब थी, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि दवा की वजह से इंफेक्शन हुआ और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिया गया था। रविवार को नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और शरीर भी नीला पड़ने लगा। इसके बाद कृत्रिम ऑक्सीजन देने के साथ आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को एक नवजात की मौत हो गई।
एक वजह यह हो सकती है
डॉ.पासी ने बताया कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जो एंटीबायोटिक दी जानी थी वह पाउडर की शक्ल में थी। पहले उसे स्लाइन में डालकर तरल बनाया गया। इसके बाद तैयार दवा को बड़े इंजेक्शन से छोटे इंजेक्शन में भरा गया।
संभव है इस प्रक्रिया में देरी हुई हो या तैयार दवा को देने में देरी की गई हो। गलत दवा अथवा इंजेक्शन की वजह से किसी नवजात की मौत नहीं हुई है। विस्तृत जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दूसरे मरीजों को भी दी गई थी यही दवा
डॉ.पासी ने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए यही दवा इंजेक्शन के फॉर्म में दूसरे नवजात और अन्य मरीजों को भी दी गई, लेकिन किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। जिन नवजात की हालत नाजुक हुई उनकी पहले से भी स्थिति बेहद नाजुक थी और वजन भी कम था। संभव है इसी वजह से एंटीबायोटिक देने से नवजात को मामूली रिएक्शन हुआ हो।