{"_id":"5eb355b2d986db4e28710228","slug":"one-in-four-patients-lives-in-the-containment-zone-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोनाः चार में से एक मरीज कंटेनमेंट जोन का रहने वाला, आधे संक्रमित तब्लीगी जमात से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोनाः चार में से एक मरीज कंटेनमेंट जोन का रहने वाला, आधे संक्रमित तब्लीगी जमात से
Thu, 07 May 2020 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण दिल्ली का नक्शा लाल है। संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार हो चुकी है, लेकिन इन मरीजों और कंटेनमेंट जोन की आबादी का आकलन करें तो एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली की कुल आबादी करीब 1.90 करोड़ है। इसमें लगभग 95 फीसदी आबादी कंटेनमेंट जोन से बाहर है। दिल्ली में करीब 90 कंटेनमेंट जोन में 5.48 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से 1071 संक्रमित मिल चुके हैं। यानी, दिल्ली में हर चार में से एक पॉजिटिव मरीज कंटेनमेंट जोन का निवासी मिल रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 5532 है, जिनमें आधे से ज्यादा तो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं या फिर कंटेनमेंट जोन के निवासी हैं। निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए जमातियों में से 1080 संक्रमित मिले थे। इसके बाद अब अलग-अलग कंटेनमेंट जोन से इतनी तादाद में संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन आंकड़ों से स्थिति साफ है कि दिल्ली का पूरा क्षेत्र कोरोना की चपेट में नहीं है। इसलिए दिल्ली सरकार ने केंद्र से सिर्फ कंटेनमेंट जोन को ही रेड जोन में तब्दील करने की मांग की थी, ताकि बाकी क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो सके। हालांकि, आजादपुर मंडी एक अपवाद भी है, जहां अब तक 18 संक्रमित मिल चुके हैं और एक व्यापारी की मौत हो चुकी है।
जांच बढ़ी तो तीन दिन में मिले 700 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकाररी ने बताया कि दिल्ली में अब तक 64108 सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन में कुछ दिन पहले तक करीब 7 हजार सैंपल की जांच हुई थी, जिसमें से 373 संक्रमित मिले थे। पिछले तीन दिन में यहां जांच बढ़ी तो करीब 700 नए मरीज मिले हैं। इसलिए कंटेनमेंट जोन में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
फिलहाल यह है स्थिति
दिल्ली में रेड जोन : सभी 11 जिला
कुल कंटेनमेंट जोन : 90
कंटेनमेंट जोन में आबादी : 5,48,327
कंटेनमेंट में मिले पॉजिटिव : 1071
ऐसे 95 फीसदी आबादी कंटेनमेंट जोन से बाहर
दिल्ली की कुल आबादी : 1.90 करोड़
कंटेनमेंट जोन की आबादी : 5,48,327
कंटेनमेंट जोन से बाहर आबादी : 1.84 करोड़
4898 में से अकेले 2095 मरीज मिले यहां
-मरकज से 1080 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिले।
-कंटेनमेंट जोन से 1071 संक्रमित मिले।
दिल्ली के ये लोग हैं चपेट में
आयु पॉजिटिव मौत पहले से रोगी मृत्यु दर (फीसदी में)
50 से कम 3341 11 10 0.33
50 से 59 771 20 15 2.59
60 व उससे अधिक 786 33 30 4.2
कुल 4898 64 55 1.31
-10 लाख में से 247 लोग मिल रहे हैं कोरोना संक्रमित।
-हर 100 में से औसतन 29 मरीज हो रहे हैं स्वस्थ।
-दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 7 फीसदी।
-10 लाख में से 3235 लोगों की हो रही कोरोना जांच।
-दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.31 फीसदी है।
चार दिन में मिले 1383 मरीज
दिन संक्रमित डिस्चार्ज मौत
1 मई 223 73 2
2 मई 384 89 3
3 मई 427 106 --
4 मई 349 69 --
कुल कंटेनमेंट जोन : 90
कंटेनमेंट जोन में आबादी : 5,48,327
कंटेनमेंट में मिले पॉजिटिव : 1071
ऐसे 95 फीसदी आबादी कंटेनमेंट जोन से बाहर
दिल्ली की कुल आबादी : 1.90 करोड़
कंटेनमेंट जोन की आबादी : 5,48,327
कंटेनमेंट जोन से बाहर आबादी : 1.84 करोड़
4898 में से अकेले 2095 मरीज मिले यहां
-मरकज से 1080 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिले।
-कंटेनमेंट जोन से 1071 संक्रमित मिले।
दिल्ली के ये लोग हैं चपेट में
आयु पॉजिटिव मौत पहले से रोगी मृत्यु दर (फीसदी में)
50 से कम 3341 11 10 0.33
50 से 59 771 20 15 2.59
60 व उससे अधिक 786 33 30 4.2
कुल 4898 64 55 1.31
-10 लाख में से 247 लोग मिल रहे हैं कोरोना संक्रमित।
-हर 100 में से औसतन 29 मरीज हो रहे हैं स्वस्थ।
-दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 7 फीसदी।
-10 लाख में से 3235 लोगों की हो रही कोरोना जांच।
-दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.31 फीसदी है।
चार दिन में मिले 1383 मरीज
दिन संक्रमित डिस्चार्ज मौत
1 मई 223 73 2
2 मई 384 89 3
3 मई 427 106 --
4 मई 349 69 --