{"_id":"5ab478484f1c1bea3f8b4755","slug":"one-gangster-injured-in-police-encounter-in-noida-one-gets-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक हुआ फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार देर रात थाना फेज तीन पुलिस ने मुठभेड़ में दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौका पाकर भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान गांव खदाना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद निवासी खुशी मोहम्मद के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे थाना फेज तीन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह सेक्टर-122 स्थित पर्थला गांव के पास हिंडन पुस्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे खुशी मोहम्मद और उसके साथी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर दोनों बाइक छोड़ गोली चलाते हुए पुस्ते की झाड़ियों में भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो गोली खुशी मोहम्मद के पैर में लगी है। हालांकि, उसका साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। घायल हालत में पुलिसकर्मी खुशी मोहम्मद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फरार आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। जनवरी में उसने एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी। इसके बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन