{"_id":"5d38f63e8ebc3e6cfb087a7d","slug":"one-doctor-appointed-in-three-departments-in-hindu-rao-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू राव अस्पताल में एक ही डॉक्टर को तीन विभागों में दी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू राव अस्पताल में एक ही डॉक्टर को तीन विभागों में दी नियुक्ति
Thu, 25 Jul 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
Hndu Rao hospital
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में बड़ा मामला सामने आया है। हाल ही में अस्पताल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए डॉक्टरों की भर्ती हुई थी, जिसमें एक डॉक्टर को तीन अलग-अलग विभाग में नियुक्ति दे दी गई।
विज्ञापन
नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी होने के बाद अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों से ही जब इसका खुलासा हुआ तो निगम प्रशासन भी हैरान रह गया। आनन फानन में निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नियुक्ति के लिए बाकायदा एक चयन बोर्ड बनाया गया था। अनुकंपा के आधार पर बोर्ड ने साक्षात्कार में करीब 21 डॉक्टरों का चयन भी किया।
इनमें से एक डॉक्टर को आपातकालीन विभाग, मेडिसिन और ब्लड बैंक तीन अलग-अलग जगह पर नियुक्ति दे दी गई। आदेश जारी होने के बाद हॉस्टल से लेकर फैकल्टी तक में फैली चर्चा धीरे-धीरे अस्पताल से बाहर पहुंची।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. संगीता नांगिया को अब प्रसूति रोग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. अनु कपूर को चिकित्सा अधीक्षक एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
इस बदलाव के पीछे अस्पताल परिसर में कई तरह की चर्चाओं का दौर है, लेकिन निगम की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट वजह नहीं मिली है।