फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One dies in two injured in road accident delhi.

बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत दो जख्मी

Mon, 01 Sep 2014 12:15 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
One dies in two injured in road accident delhi.

दिल्ली के कैंट इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस  लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात साढ़े दस बजे दिल्ली कैंट थाना की पुलिस गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन के पास सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर पुलिस टीम वहां पहुंची। जहां पुलिस ने तीन युवकों को जख्मी हालत में देखा। पास ही एक बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी और पटरी पर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों युवकों को आर्मी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पालम कालोनी निवासी मनोज कुमार(26) को मृत घोषित कर दिया। जबकि पालम कालोनी निवासी धर्मेंद्र रावत(26) और उत्तम नगर निवासी अतुल (25) का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हेलमेट नहीं होने की वजह से घायल हुए युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला कि तीनों युवक दोस्त थे और रात में तीनों एयरपोर्ट की तरफ से पालम की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पटरी पर चढ़ गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच कर रही है।

छत से गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

One dies in two injured in road accident delhi.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सरपंच कालोनी और सिटी में दो बच्चे छत से गिर गए। दोनो बच्चों को घायल अवस्था में बीके अस्पताल इमरजेंसी में लाया गया। जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मथुरा रोड स्थित सरपंच कालोनी निवासी हवलदार ने बताया कि उसका आठ साल का बेटा रोहित रविवार सुबह बारिश के दौरान घर की छत पर चला गया। इसी दौरान उसका पैरा फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा और बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे बीके अस्पताल लाया गया।

बल्लभगढ़ निवासी गुफरान ने बताया कि उसके पांच साल के बेटा फरदीन शनिवार शाम अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया। उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे बीके रेफर किया गया।

कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत अहुजा ने बताया कि दोनो बच्चों को डॉक्टरों की देख-रेख में रखा गया है। बच्चों को होश आने के बाद इलाज में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed