{"_id":"5baae9ad867a557ebc1951e5","slug":"one-crore-rupees-help-for-family-of-martyr-who-living-in-delhi-for-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल से दिल्ली में रहने वाले शहीद के परिवार को भी 1 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल से दिल्ली में रहने वाले शहीद के परिवार को भी 1 करोड़ की मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रहने वाला कोई भी जवान अगर शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार इस योजना को पहले से ही चला रही है। मगर पहले यह योजना केवल दिल्ली के मूल निवासियों के लिए ही थी। अब यह तय किया गया है कि दिल्ली में 5 साल से रहने वाले शख्स को दिल्ली का नागरिक माना जाएगा। यह आदेश बीते जुलाई माह से लागू होगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि हाल ही में शहीद हुए बीएसएफ के जवान नरेंद्र कुमार के परिवार को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस मामले में यह पाया गया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। लेकिन उन्होंने अपने सर्विस रिकॉर्ड में अपना पता हरियाणा का दे रखा था। इसके बाद ही कैबिनेट की बैठक में नियमों में बदलाव किया गया।
विज्ञापन