{"_id":"5ef2a8108ebc3e42c20499e5","slug":"one-crore-extortion-demanded-when-not-given-bullets-fired-at-home-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की रंगदारी मांगी, नहीं दी तो घर पर चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की रंगदारी मांगी, नहीं दी तो घर पर चलाईं गोलियां
Wed, 24 Jun 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला स्थित सनोठ गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर को डरा-धमकाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने मना किया तो आरोपियों ने उसके गेट और दीवार पर आधा दर्जन गोलियां दाग दीं। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी जल्द ही अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि तिहाड़ में बंद गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित संजय अत्री परिवार के साथ नरेला के सनोठ गांव में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। मंगलवार दोपहर को वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस बीच दोपहर करीब ढाई बजे किसी ने घर की घंटी बजाई।
विज्ञापन
संजय दरवाजे पर बाहर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको एक पर्ची थमा दी। पर्ची में तिहाड़ जेल में बंद गुमनाम गैंगस्टर के कहने पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने की बात थी। संजय ने रुपये न देने और पुलिस से शिकायत करने की बात कर अपना दरवाजा बंद कर लिया।
इस बीच अचानक संजय ने घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी तो वह डर गए। बदमाशों ने उनके दरवाजे पर आधा दर्जन गोलियां चलाई और धमकी देकर फरार हो गए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।