{"_id":"5f234f6d6676af44491949b1","slug":"one-crore-assistance-to-the-relatives-of-corona-warrior-dr-javed-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा डॉ.जावेद अली के परिजनों को एक करोड़ की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा डॉ.जावेद अली के परिजनों को एक करोड़ की सहायता
Fri, 31 Jul 2020 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
सहायता राशि प्रदान करते सीएम...
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा घोषित किए गए डॉ जावेद अली के घर जाकर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। डॉ अली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में संविदा पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले एम्स अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। वह कोरोना से पीड़ित थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे ही कोरोना योद्धा डॉक्टर जावेद अली का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। उनके परिवार से मिलकर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। भविष्य में भी उनके परिवार का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉ. अली की मौत के बाद उनके परिजनों और डॉक्टरों की कई एसोसिएशन ने सरकार से उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि डॉ.अली को कोरोना योद्धा घोषित कर उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन