Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One arrested on charges of desecration of the Guru Granth Sahib

Delhi NCR News: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
दो दिन बाद दोबारा गुरुद्वारे पहुंचा तो सेवादारों ने पहचाना, पांच सेवादारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों की बेअदबी के आरोप में पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि उसने 15 नवंबर को गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का एक अंग फाड़ दिया था। घटना के दो दिन बाद वह दोबारा गुरुद्वारे पहुंचा तो सेवादारों और स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं, घटना की अनदेखी करने के आरोप में गुरुद्वारे के पांच सेवादारों के खिलाफ भी शिकायत मिली है, जिसे पुलिस ने दैनिक डायरी में दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 1:58 बजे तिलक नगर थाने में पीसीआर कॉल मिली। गुरुद्वारा अध्यक्ष मनमोहन सिंह (71) ने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम करीब चार बजे एक अज्ञात सिख व्यक्ति ने गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों की बेअदबी की थी। मंगलवार को वह व्यक्ति दोबारा गुरुद्वारे पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम सतनाम सिंह और पिता का नाम नवल सिंह बताया। हालांकि, उसका पता अभी सत्यापित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उधर, कुछ धार्मिक लोगों ने घटना की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप गुरुद्वारे के सेवादारों पर लगाया। इस शिकायत पर पुलिस ने गुरुद्वारा अध्यक्ष मनमोहन सिंह, प्रेम सिंह (71), हरबीर सिंह (65), सरूप सिंह (72) और सुखदेव सिंह (75) के संबंध में अलग से डेली दैनिक डायरी में दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी से एक दिन पहले किया था प्रदर्शन...

घटना की जानकारी फैलने के बाद मंगलवार देर रात इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। नाराज सिख समुदाय के लोगों ने तिलक नगर थाने के बाहर लालबत्ती पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी को उनके हवाले करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर गुरबाणी का पाठ और कीर्तन किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed