फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one arrested as woman gang rapped in dalhi ito area

दिल्ली: आईटीओ क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 11:55 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

महिला खजूरी खास से कश्मीरी गेट जाने के लिए ऑटो में बैठी थी, जिसके बाद ऑटो रिक्शा ड्राइवर उसे आईटीओ क्षेत्र में ले गया और साथियों संग मिलकर उससे दुष्कर्म किया। ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
one arrested as woman gang rapped in dalhi ito area
महिला अपराध

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में ऑटो रिक्शा ड्राइवर और उसके साथियों द्वारा महिला सवारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह शनिवार सुबह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से कश्मीरी गेट के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ऑटो आईटीओ क्षेत्र में ले गया जहां उसने व तीन अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता यूपी के संभल की रहने वाली है और किसी काम से दिल्ली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, महिला को आईटीओ-यमुना पुल के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने दावा किया कि उसने केवल एक दोस्त को फोन किया था, लेकिन महिला ने आरोप लगाया कि वहां दो और आदमी थे।


पीड़िता की शिकायत पर आईपी एस्टेट थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई गई  है। पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed