फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Once again AAP starts poster war on Jagdish Mukhi.

फिर AAP के पोस्टर पर चढ़े जगदीश मुखी

Sun, 07 Dec 2014 09:03 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
Once again AAP starts poster war on Jagdish Mukhi.

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑटो पर पोस्टर के जरिये चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार पोस्टर में चेहरा बदल गया है। पार्टी ने इस बार केजरीवाल के सामने शीला दीक्षित की जगह भाजपा नेता जगदीश मुखी को भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है।

विज्ञापन


भाजपा भले ही इसे नकारती रही कि उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कोई नहीं है मगर आप ने मुखी को भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर जनता के बीच पहुंच गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप का ऑटो कैंपेन हिट रहा था। उसमें पार्टी ने शीला दीक्षित को केजरीवाल के सामने रखकर पूरे कैंपेन को चलाया था।
विज्ञापन


पोस्टर पर केजरीवाल व शीला दीक्षित की फोटो लगाकर मुद्दे उठाए जा रहे थे। इस बार भी कैंपेन तो उसी तर्ज पर है, लेकिन पोस्टर में विपक्षी दल का चेहरा बदल गया है। पिछले चुनाव में आप ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। इस बार वह अपनी लड़ाई सीधे भाजपा से मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के खारिज करने के बाद भी जगदीश मुखी को केजरीवाल के सामने भाजपा का उम्मीदवार बताकर जनता से पूछा जा रहा है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन। शहर भर में आप के समर्थन वाले ऑटो चालक यह पोस्टर लगाकर चलने लगे हैं।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी शीला दीक्षित

Once again AAP starts poster war on Jagdish Mukhi.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सक्रिय राजनीति में लाने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्टार प्रचार हो सकती हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता यह मान कर चल रहे हैं कि दिल्ली में उनकी वापसी से पार्टी को फायदा पहुंचेगा। क्योंकि पार्टी भले ही पिछला विधानसभा चुनाव हारी, लेकिन दिल्ली के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के योगदान को दिल्ली की जनता अभी भूली नहीं है।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की मुलाकात शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से हुई। चाको ने दिल्ली की सत्ता पर 15 साल काबिज रहने वाली दीक्षित को चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। साथ ही उनसे प्रचार में भाग लेने के लिए भी कहा गया।

मुलाकात के दौरान यह कहा गया कि विधानसभा चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना उनके विवेक पर है, लेकिन बतौर स्टार प्रचारक दिल्ली में शीला दीक्षित की अहम भूमिका होगी। पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई विधायक लगातार पार्टी हाईकमान से शीला की वापसी की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक आलाकमान से भी उनकी दिल्ली चुनाव में उतारने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed