केजरीवाल बने 'महबूब' तो दिल्ली बनी 'महबूबा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन-डे पर नाता तोड़ गए केजरीवाल वैलेंटाइन-डे पर ही दोबारा दिल्ली से नाता जोड़ेंगे। पिछले वैलेंटाइन-डे पर केजरीवाल सरकार छोड़कर चले गए थे, लेकिन इस वर्ष के वैलेंटाइन-डे पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस वैलेंटाइन पर जनता ने उन्हें बेहिसाब मुहब्बत दी है।
सात फरवरी को रोज-डे से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक पर दिल्ली वालों ने केजरीवाल को लाल ‘गुलाब’ दिया। इतना ही नहीं प्रतिद्वंद्वी पार्टी के नेता और देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी किस- डे पर होगी।
इसके साथ दिल्ली के विकास का रास्ता और मजबूत होगा। 14 फरवरी 2014 को रूठी दिल्ली की जनता को अगले वैलेंटाइन-डे तक मनाने में केजरीवाल कामयाब रहे। जनता ने भी रिकार्ड मतों से जीत दिलाकर उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया है।
जीत का आगाज और अंजाम
7 फरवरी 2015
रोज-डे पर जनता ने मतों के रूप में दिए लाल गुलाब
8 फरवरी 2015
प्रपोज-डे पर जीत का भरोसा, बोले बनाएंगे सरकार
9 फरवरी 2015
चॉकलेट-डे पर एक्जिट पोल के आंकड़ों से मुंह हुआ मीठा
10 फरवरी 2015
टैडी-डे पर मिला दिल्ली का प्यार, पूर्ण बहुमत से मिली जीत
11 फरवरी 2015
प्रॉमिस-डे पर केंद्रीय मंत्रियों से मिल दुहराया विकास का वादा
12 फरवरी 2015
किस-डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के हितों की होगी बात
13 फरवरी 2015
हग-डे पर दिल्ली की समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्रियों पर विचार
14 फरवरी 2015
वैलेंटाइन-डे पर लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ