फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on this act of the lover 10 years' imprisonment

प्रेमिका हुई गर्भवती तो प्रेमी ने की ऐसी हरकत

Sat, 01 Aug 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Aug 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
on this act of the lover 10 years' imprisonment

एक युवक द्वारा प्रेमिका का गर्भपात कराने के मामले में दोषी करार देते हुए न्यायालय ने युवक को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


सरकारी अधिवक्ता मनोज तेवतिया ने बताया कि मेरठ निवासी युवती ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर में टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करती थी। प्रेमी चिराग गोयल के साथ अगस्त 2008 में वह घूमने के लिए जम्मू गई।

दोनों में शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। चिराग ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में युवती को धोखे में रखकर नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश करा दिया था। होश में आने पर युवती को गर्भपात का पता चला। युवती के शोर मचाने पर उसको अस्पताल से भगा दिया गया।
विज्ञापन


युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 2 फरवरी 2010 को युवती ने मामले की रिपोर्ट कासना कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में चार्ज शीट दायर की।

सुनवाई में न्यायालय ने चिराग गोयल को दोषी करार देते हुए 10 साल का सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना किया। गर्भपात के अलावा दुष्कर्म की साजिश और कई अन्य धाराओं में चिराग गोयल, सुनीता, अमित और इरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अमित की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। न्यायालय ने सबूतों के अभाव में सुनीता, अमित और इरन को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed