फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the question of funding, 'AAP' have the answer categorically BJP.

चंदा देने वालों को धमका रही है भाजपाः AAP

Wed, 03 Dec 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Dec 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
On the question of funding, 'AAP' have the answer categorically BJP.

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उसको चंदा देने वाले लोगों को भाजपा धमका रही है। इसके लिए कई तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। पार्टी भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगी। उन्होंने चुनौती भी दी कि आप की तरह क्या भाजपा में अपने चंदा देने वालों की लिस्ट ऑनलाइन करने की हिम्मत है।

विज्ञापन

 
केजरीवाल ने कहा कि आप पर निराधार आरोप लगाए गए हैं। आप देश की इकलौती पार्टी है, जिसकी फंडिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। सभी चंदा देने वालों के नाम ऑनलाइन हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह आरोपों को साबित करे। पार्टी नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा पर उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत सही साबित हो रही है। आप भाजपा से पांच सवाल कर रही है। इसका जवाब अपेक्षित है। भाजपा किस नैतिक आधार पर आप के चंदे पर सवाल उठा रही है। वह भी  तब, जब आप की फंडिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। कोई भी व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट पर इसे देख सकता है। आप किसी भी जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन


आप ने भाजपा से पूछे सवाल
क्या यह सच नहीं है कि इस साल 29 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में भाजपा को दोषी पाया है?

क्या सच नहीं है कि भाजपा ने गोवा स्थित टिम्बलो प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन राधा टिम्बलो से एक करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा लिया। कंपनी की मालकिन काला धन खाता धारकों की सूची में हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सच नहीं है कि भाजपा ने डाउ केमिकल्स से चंदा लिया। डाउ केमिकल्स वही कंपनी है जिसने भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया था?

क्या यह सच नहीं है कि भाजपा को 2004-2012 के बीच करीब 19.42 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग हुई?
क्या यह सच नहीं है कि भाजपा को मिले चंदे का करीब 75 फीसदी हिस्सा अज्ञात स्रोतों से आता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed