फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the occasion of Vijaya Dashami the Prime Minister Island ignition on Red Fort

रावण दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, PM बोले- आज कुछ कर गुजरने का संकल्प लें

Sun, 01 Oct 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Vijaya Dashami the Prime Minister Island ignition on Red Fort
सुभाष मैदान में रावण दहन किया गया - फोटो : ani
राजधानी में शनिवार को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का संहार करते हुए उसके, उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाथ के पुतलों को अग्नि के सुपुर्दं कर दिया। 
विज्ञापन
कई जगह आयोजित रामलीलाओं में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान प्रभु राम की विजय पर खुश लाखों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए पूरे वातावरण को राममय बना दिया। राजधानी में करीब एक हजार जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। कई जगह आतंकवाद का भी पुतला जलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन व विजय गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं अनेक देशों के राजनयिक भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर आज की रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। 

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उत्सव पर हमें कोई संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव खेत-खलिहान से जुड़े हैं। साथ ही कहा कि ये उत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कोई मकसद बनना चाहिए। पीएम ने कहा कि इस उत्सव पर हमें भी प्रभु राम की तरह कोई संकल्प लेना चाहिए।

लव-कुश रामलीला कमिटी के कार्यक्रम में अमित शाह

On the occasion of Vijaya Dashami the Prime Minister Island ignition on Red Fort
अमित शाह और जॉन अब्राहम - फोटो : ani
लवकुश रामलीला कमेटी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम राम-रावण का युद्घ देखने पहुंचे। कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व महासचिव सुखबीर शरण अग्रवाल ने उनको गदा व धनुषबाण भेंट किए।  लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला में पूर्व प्र्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान कमेटी के संरक्षण व पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने भी धूमधाम के साथ विजय दशमी मनाई। इस दौरान प्रभु राम ने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ और कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बिंदल ने आतंकवाद का पुतला जलाया।

सुभाष प्लेस श्रीकेशव रामलीला कमेटी ने रावण दहन में इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का भी प्रयोग किया। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेस-एक और आर्दश रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो ने भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed