फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on road attack on female media person

सरेराह महिला मीडियाकर्मी पर हमला, चाकू से वार

Sat, 12 Dec 2015 11:03 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
on road attack on female media person

बदमाश ने पहले महिला के पेट में चाकू मारा और जब महिला ने उसका विरोध करना चाहा तो बदमाश ने उसके सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन


एक बाइक सवार शख्स ने उन्हें बाइक पर बैठा कर सेक्टर-35 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि बदमाश ने लूट केइरादे से महिला पर जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन


दिल्ली बदरपुर निवासी रमणिका राठी (34) सेक्टर-11 स्थित एक मीडिया संस्थान में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। रमणिका शुक्रवार शाम करीब सात बजे ऑफिस से घर जाने के लिए पैदल नोएडा स्टेडियम के सामने बस स्टॉप पर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर चाकू मारा जिससे सिर फट गया

on road attack on female media person

जैसे ही वह बस स्टॉप के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बदमाश आया और उन्हें धक्का दिया और पेट में चाकू घोंप दिया। बदमाश का जैसे ही रमणिका ने विरोध किया तो बदमाश ने सिर पर चाकू मार दिया जिससे सिर फट गया।


ऐसे में रमणिका सड़क पर गिर गई। उतनी देर में वहां कई लोग एकत्र हो गए, जिससे बदमाश फरार हो गया। घायलावस्था में वहां से घर जा रहे बाइक सवार सेक्टर-73 निवासी अमन ने उन्हें बाइक पर बैठाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पा कर अस्पताल पुलिस पहुंची और छानबीन की। सरेशाम मीडियाकर्मी पर हत्या के प्रयास की घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed