फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On recharge of Rs 120 hundred travel

सौ रुपये के रिचार्ज पर करें 120 रुपये की यात्रा

Wed, 06 Aug 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 06 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
On recharge of Rs 120 hundred travel

रोडवेज का प्रीपेड स्मार्ट कार्ड बनवाकर अब आपको कुल रिचार्ज पर 20 फीसदी किराया अधिक मिलेगा। सौ रुपये के रिचार्ज पर 120 रुपये की वैल्यु मिलेगी। रोडवेज ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार भी कर लिया है।

विज्ञापन


हाल ही में परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने इस योजना को शुरू किया है। जिसमें लोगों को यात्री किराए में राहत दी जा रही है। रोडवेज के एआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के प्रयोग से टिकट लेने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही यात्रियों को किराए में राहत भी मिलेगी। यात्री इस संबंध में किसी भी समस्या का समाधान कस्टमर केयर नंबर 8756888110 पर ले सकते हैं। इसके साथ ही डिपो के सेल्स काउंटर पर भी यात्री जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के स्मार्ट कार्ड से कर सकेंगे शॉपिंग
यूपी रोडवेज का स्मार्ट कार्ड सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी मान्य होगा। स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल से यात्री अपनी शॉपिंग का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य उपयोगिताओं के लिए भी कार्ड से पैसा चुका सकेंगे।  

रोडवेज बसों की समय सारिणी मिलना शुरू
सभी डिपो पर आरएफआईडी कार्ड मंगलवार से शुरू कर दिए गए हैं। परिचालकों को दिए गए इन कार्ड से बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी लोगों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed