फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On opposing physical relations the minor killed his sister-in-law and nephew

संबंध बनाने का विरोध करने पर नाबालिग देवर ने भाभी की हत्या कर भतीजे का गला घोंटा था

Sun, 02 Jun 2019 04:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 02 Jun 2019 04:36 AM IST
सार

-पटेल नगर में मां-बेटे की हत्या का मामला सुलझा 
-पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, संबंध बनाने का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम 
-भतीजे की हत्या कर पंखे से लटका दिया था शव

विज्ञापन
On opposing physical relations the minor killed his sister-in-law and nephew
dead body

विस्तार

नई दिल्ली के पटेल नगर इलाके में मां-बेटे की हत्या के सनसनीखेज मामले खुलासा करते हुए पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है, जो रिश्ते में मृतका का देवर है। पुलिस को उस पर उसके पैर पर दांत से काटने, गले और मुंह पर नाखून के निशान से शक हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में पता  चला है कि आरोपी ने संबंध बनाने के प्रयास के दौरान भाभी के विरोध करने पर उसकी हत्या कर डाली। चार साल के भतीजे को सिर्फ इसलिए मार दिया कि वह अपने पिता को घटना के बारे में न बता दे।  पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा, चाकू और आरोपी का लूंगी बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 30 मई की शाम प्रेम नगर इलाके में महिला व उसके चार साल बेटे की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। महिला पति और दो देवरों के साथ यहां रहती थी। महिला का चाकू से गला रेता गया था जबकि उसके बेटे का शव फंदे से लटका मिला था। निरीक्षक ललित कुमार को जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मकान मालिक का बेटा छत पर रखी पानी की टंकी देखने गया था। इस दौरान उसने महिला के कमरे के बाहर चप्पल देखी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद देखकर उसे शक हुआ।
विज्ञापन


इसी बीच महिला के दोनों देवर वहां पहुंच गए। दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर महिला और उसके बेटे का शव पड़ा था। पुलिस को मौके से महिला का मोबाइल फोन मिला। इसमें उसकी व आरोपी की सेल्फी मिली, जो उसी दिन दोपहर में ली गई थी। मौके पर आरोपी का खून से सना एक लॉकेट भी मिला। आसपास के लोगों ने भी आरोपी के दोपहर में घर में ही होने की बात कही। इस पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसके शरीर पर काटने और नाखून के  निशान देखकर पुलिस को शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किया जमकर किया विरोध
आरोपी ने बताया कि जब उसकी भाभी अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी तो उसने दुष्कर्म की कोशिश की। भाभी ने विरोध किया और उसकी पिटाई कर दी। इससे तैश  में आकर उसने उसके चेहरे पर सिलबट्टे से दो वार किए। इससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर उसके बेटे की नींद खुल गई। पकड़े जाने के डर से उसने भतीजे का रस्सी से गला घोंट दिया और गले में फंदा लगाकर पंखे से लटकाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान रूपा को होश आ गया और बेटे को बचाने के लिए उसने उसके पैर में दांत से काट लिया। इसके बाद उसने चाकू लाकर रूपा की गर्दन को रेत दिया। घटना को सुसाइड दिखाने के लिए भतीजे को पंखे से बंधे फंदे पर लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने कपड़ों पर लगे खून को धो दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर घर से बाहर निकल गया। दो तीन घंटे वह इलाके में घूमता रहा और फिर अपने चचेरे भाई के साथ घर पहुंचा और खुद को घटना से अनजान दिखाने की कोशिश करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed