{"_id":"30fa473dc068797c2767be7f5b8e1fcd","slug":"on-new-year-rains-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो न्यू ईयर के दिन बरसेगा पानी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो न्यू ईयर के दिन बरसेगा पानी!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Dec 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
शहरवासी नए साल का स्वागत जबरदस्त ठंडक के साथ करेंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 31 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। नए साल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।
इसके बाद 30 दिसंबर को भी पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त हिमपात और बारिश की आशंका है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में सूरज के दर्शन होने की उम्मीद कम है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
देर रात तक न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने वालों को कोहरा भी परेशान कर सकता है।
उधर शहर का पारा लगातार लुढ़कता चला जा रहा है। बुधवार को शहर का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाओं ने तापमान गिराया है।
विज्ञापन