फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Eid would be splash, perfume of Kuwait and Firozabad bangles

ईद पर मचेगी धूम, कहीं पर कुवैत का इत्र तो कही पर फिरोजाबाद की चूड़ियां

Fri, 01 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
On Eid would be splash, perfume of Kuwait and Firozabad bangles

आज रमजान का आखिरी शुक्रवार है। इसके साथ ही अब ईद को भी कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में लोगों ने ईद की खरीददारी भी शुरू कर दी है। मॉल्स से लेकर मार्केट में ईद की रौनक नजर आने लगी है।

विज्ञापन


ईद पर कुछ अलग दिखने के लिए सिर्फ कपड़ों की ही नहीं इत्र, चूड़ियां, मेहंदी लगवाने के लिए अभी से बुकिंग शुरू कर दी है। इस बार सस्ते कपड़े खरीदने के लिए युवा पीढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग भी कर रही हैं। इस बार भी ईद हर मायने में खास होने वाली है। नोएडा के युवा इस बार ईद को अलग ढंग से मनाने के मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


रमजान के दौरान मार्केट में देसी और विदेशी इत्र की खुशबू बिखरी हुई है। ईद के मद्देनजर इत्र की अलग- अलग वैरायटी मंगाई गई है। सेक्टर- 8 में इत्र की दुकान लगाने वाले आसिफ ने बताया कि  रमजान के महीने में इत्र की बहुत मांग रहती है। लोगों की मांग पर ईद के लिए भी अलग से इत्र मंगाया गया है। इसका नाम जन्नतुल फिरदौस है। ये विशेष रूप से कुवैत से मंगाया गया है। इसकी कीमत 150 रुपये में शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कर रहे हैं सस्ती खरीददारी 

On Eid would be splash, perfume of Kuwait and Firozabad bangles

ईद पर सस्ती और अच्छी खरीददारी करने के लिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा ले रहे हैं। यहां पर मार्केट रेट की तुलना में 20 से 30 फीसदी सस्ते कपड़े मिल रहे हैं। साहिल खान ने बताया कि हमारी पूरी परिवार ने ऑनलाइन ही खरीददारी की है। यहां पर मार्केट की तुलना में सस्ते कपड़े मिले हैं। बाजार में डिजाइनर कुर्ता 2000 रुपये से शुरू है। जबकि ऑनलाइन खरीदने पर वहीं कुर्ता 1500 रुपये में मिल रहा है।

मॉल्स में मिलने शुरू हुए डिस्काउंट
ईद खरीददारी को देखते हुए मॉल्स में स्पेशल डिस्कांउट ऑफर्स भी शुरू हो गए हैं। किसी शो -रूम में 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है तो कही पर ईद की खरीददारी पर गिफ्ट दिया जा रहा है। यहां तक की अब तो सेक्टर - 18 और अट्टा मार्केट में भी डिस्काउंट शुरू हो गया है। अट्टा मार्केट के कपड़ों के दुकानदार विनोद ने बताया कि हम लोग ईद की खरीददारी पर 20 फीसदी डिस्काउंट दे रहे हैं।

मेहंदी के लिए शुरू हुई बुकिंग
ईद पर हर कोई खास लगना चाहता है। इसके लिए अभी से मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। सामान्य दिनों में 150 से 200 रुपये में एक हाथ पर मेहंदी लगती है। लेकिन ईद को देखते हुए मेहंदी लगाने वालों ने रेट भी बढ़ा दिए हैं। अब 250 रुपये में एक हाथ में मेहंदी लगाई जा रही है।

फिरोजाबाद की चूड़ियों की धमक
जब चूड़ियों का नाम आए और फिरोजाबाद का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। अट्टा मार्केट में विशेष रूप से ईद के लिए फिरोजाबाद की चूड़ियां मंगवाई गई हैं। इसमें कांच की चूड़ियों से लेकर सिल्वर की चूड़ियां भी हैं। कांच की चूड़ियों की कीमत 50 रुपये दर्जन से शुरू है वहीं सिल्वर की चूड़ियां 200 रुपये दो दर्जन के हिसाब से मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed