{"_id":"59a7e1034f1c1bfd268b49b4","slug":"on-cm-yogi-adityanath-visit-to-ghaziabad-bjp-workers-clash-with-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":" CM योगी की समीक्षा बैठक में भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस के साथ तू-तू- मैं-मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी की समीक्षा बैठक में भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस के साथ तू-तू- मैं-मैं
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार गाजियाबाद पहुंचे और यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
हालांकि समीक्षा बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिकारी समीक्षा बैठक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रवेश से रोक रहे थे।
विज्ञापन
इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और अधिकारियों से बहस करने लगे। इस बीच जिला भाजपा अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में पुलिस के इस व्यवहार की आलोचना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप मुख्यमंत्री की जनसभा में तो अशांति फैलाने वालों को तो रोक नहीं पाए और यहां कार्यकर्ताओं को जाने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और अंदर जाने की अनुमति दे दी।