Om Prakash Rajbhar News: राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल, अमित शाह का ट्वीट - यूपी में मिलेगी मजबूती
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से दिल्ली में मुलाकात के अगले दिन गृहमंत्री अमित शाह ट्वीट ने कर कहा है कि मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी।
विस्तार
रविवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके एलान किया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का फैसला लिया है। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं।
राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी: राजभर
उधर, लखनऊ में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी और भाजपा ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। 14 तारीख को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और विभिन्न बिंदुओं पर बात हुई। दोनों दल के मिलने से पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत पैदा होगी। देश के प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।
श्री @oprajbhar जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) July 16, 2023
राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा… pic.twitter.com/uLnbgJedbF
#WATCH | SBSP chief Om Prakash Rajbhar speaks on his decision of joining the NDA alliance
— ANI (@ANI) July 16, 2023
"We met Union Home Minister Amit Shah on July 14 and discussed various issues and decided to fight the 2024 elections together. I want to thank PM Modi, HM Amit Shah, CM Yogi Adityanath… pic.twitter.com/gvI0whp1dl
पिछले काफी समय से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि ओपी राजभर फिर से भाजपा के साथ जाएंगे। ऐसे में भाजपा के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मौके पर राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।