{"_id":"5cffa339bdec22074f08ef54","slug":"om-prakash-chautala-visits-wife-in-medanta-hospital-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की हालत में सुधार, पत्नी से मिलने मेदांता पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की हालत में सुधार, पत्नी से मिलने मेदांता पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला
Tue, 11 Jun 2019 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jun 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल की 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4414 में भर्ती किया गया है। वहीं मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मंगलवार को सुबह 11:26 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी की तबियत जानी और चिकित्सकों से भी बात की। वे अस्पताल में करीब 40 मिनट तक रुकने के बाद वापस हो गए। इस दौरान वह अपने पूर्व राजनीतिक साथी मुलायम सिंह यादव से नहीं मिले।
विज्ञापन
दरअसल मुलायम सिंह यादव आईसीयू में भर्ती है और यहां मरीज से मिलने की अनुमति नहीं होती है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव शुगर की दिक्कत होने के कारण भर्ती हुए है। उनकी हालत में सुधार होने लग गया है। डॉ. सुशीला कटारिया उनका इलाज कर रही हैं। वह अस्पताल में दूसरी मंजिल के आईसीयू-2 के बेड नंबर-162 पर भर्ती है।
विज्ञापन