{"_id":"584029514f1c1b2616de59e6","slug":"old-rupees-change-business-running-in-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में जारी पुराने नोट बदलने का धंधा, दो कंडक्टर नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में जारी पुराने नोट बदलने का धंधा, दो कंडक्टर नपे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
सार
एक कंडक्टर निलंबित
दूसरे की जांच के आदेश
विज्ञापन
पुराने नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज में अवैध तरीके से पांच सौ रुपये के प्रतिबंधित नोट बदलने का धंधा जारी है। बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक रीगन कुमार ने एक कंडक्टर को निलंबित कर दिया, जबकि दूसरे की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सुभाष नामक रोडवेज कंडक्टर बुधवार को चंडीगढ़ से बल्लभगढ़ डिपो आया था। इस दौरान उसने 16,414 रुपये रोडवेज खजांची के पास जमा कराए। जमा राशि में एक ही सीरीज के 32 नोट मिले। इसकी सूचना खजांची ने रोडवेज महाप्रबंधक को दी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कंडक्टर ने 100-100 के खुले नोट अपने पास रखकर पुराने नोट खजाने में जमा कराए। सरकारी रकम का अवैध दुरुपयोग करने के आरोप में महाप्रबंधक ने सुभाष को निलंबित कर दिया। इसी तरह एक अन्य कंडक्टर (जोकि गुरुग्राम से फरीदाबाद रूट पर तैनात है) द्वारा जमा कराए गए 5550 रुपये में से सात नोट एक ही सीरीज के मिले। जांच के बाद कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन