{"_id":"5c41deabbdec2273457606cc","slug":"old-man-thug-by-a-fraud-on-the-behalf-of-change-torn-note-2-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटे नोट बदलवाने का झांसा देकर 2.50 लाख उड़ाए, एफडी की रकम निकालने बैंक पहुंचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटे नोट बदलवाने का झांसा देकर 2.50 लाख उड़ाए, एफडी की रकम निकालने बैंक पहुंचा था
Fri, 18 Jan 2019 07:41 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 18 Jan 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
note (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बैंकों में ठग सक्रिय हैं, जो ग्राहकों को बातों में उलझाकर उनकी नकदी पर हाथ साफ कर देते हैं। कीर्ति नगर में भी ऐसा मामला सामने आया है, जहां सावधि जमा (एफडी) की रकम निकालने गए एक बुजुर्ग दंपती को बातों में उलझाकर ठग ने उनके 2.50 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अवतार सिंह (65) अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ सेंट्रल मार्केट कीर्ति नगर में रहते हैं। वह निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनका कीर्ति नगर स्थित पीएनबी की शाखा में बचत खाता है। 16 जनवरी को अवतार सिंह पत्नी के साथ बैंक में एफडी के रुपये लेने पहुंचे थे। कैश काउंटर से 3.66 लाख रुपये निकालने के बाद दंपती रुपये गिनने लगे।
विज्ञापन
यह देखकर एक युवक उनके पास आया और बताया कि कटे फटे नोट बदल जाएंगे। कुछ देर बाद युवक उनके पास फिर से आया और बताया कि जिस नोट पर पेन से लिखा हुआ होगा, उसे भी बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
युवक यह जताने की कोशिश कर रहा था कि वह बैंक का कर्मचारी है। युवक उनके पास खड़ा हो गया और बातों में उलझा लिया। आरोपी युवक ने दंपती से 2.50 लाख रुपये ले लिए। उसने बताया कि वह खराब नोट बदलकर आ रहा है।
काफी देर तक दंपती युवक का इंतजार करते रहे। उसके नहीं आने पर अवतार सिंह युवक की तलाश करने लगे। बैंक परिसर में युवक के नहीं मिलने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।