{"_id":"1e5ca5f80458ee169b1dd1dbbce0aac4","slug":"old-man-died-on-railway-track-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत के बाद नहीं हो रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत के बाद नहीं हो रही पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जीआरपी ने बताया कि मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के करीब है। उसके सिर पर लाल पगड़ी बंधी हुई है और एक हाथ में स्टील का कड़ा है।
जीआरपी ने रेलवे लाइन के किनारे बसे रामनगर, संत नगर और कृष्णा कॉलोनी के लोगों को बुलाकर शव पहचान के लिए दिखाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।