फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old delhi railway station jam due to signal panel not working

सिग्नल पैनल में आई खराबी के कारण पुरानी दिल्ली स्टेशन हुआ जाम, डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रूकी

Mon, 12 Aug 2019 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
old delhi railway station jam due to signal panel not working
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

सिग्नल खराब होने के कारण अभी तक सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला है, लेकिन सोमवार की सुबह देश की राजधानी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह से जाम हो गया। इस स्टेशन पर पहुंचने वाली और यहां से रवाना होने वाली सभी ट्रेन जगह-जगह रूक गई। यहां न तो कोई ट्रेन आ पा रही थी और ना ही यहां से किसी ट्रेन को चलाया जा सका। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। दरअसल जिस पैनल से स्टेशन मास्टर सिग्नल को ऑपरेट करता है उसमें खराबी आ गई थी। 

विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार पैनल पर स्टेशन मास्टर को ट्रेनों की आवाजाही का इंडीकेशन मिलना अचानक से बंद हो गया। डेढ़ घंटे बाद यानी सुबह 8:40 बजे पैनल का कुछ हिस्सा काम करना शुरू किया। बावजूद ट्रेन यात्रियों को राहत नहीं मिली। इस तकनीकी खराबी की वजह से 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:05 बजे पुरानी दिल्ली के पूर्वी दिशा के पैनल में खराबी आई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ‘सस्ते’ में लाहौर से दिल्ली आ रहे हैं पाकिस्तानी, पाक जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते गाजियाबाद से दिल्ली के बीच ट्रेनों की लंबी कतार लग गई। विभिन्न रूट से आने वाली ट्रेनें घंटो यमुना ब्रिज और शाहदरा के बीच खड़ी रहीं। इस स्थिति में यात्री पुरानी दिल्ली की जगह बीच रास्ते में उतरने को मजबूर हो गए और यातायात के अन्य साधनों से अपने घर की तरफ रवाना हुई। 


रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह 8:30 बजे पैनल का कुछ हिस्सा काम करने लगा। इसके बाद पुरानी दिल्ली जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेनों को तो सिग्नल मिलने लगे, लेकिन इस स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के लिए सिग्नल ऑपरेट नहीं हो पा रहा था। इस स्थिति में रेलवे ने मेन्युअल तरीके से ट्रेनों का परिचालन करना पड़ा। 

ये भी पढ़ेंः उत्तर रेलवे ने 300 से ज्यादा ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में किया बदलाव, दो को बनाया इंटरसिटी

प्रभावित होने वाली ट्रेन
लगातार दूसरे दिन यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। सोमवार को जहां ओखला में पेंटों में आई खराबी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा तो सोमवार को पैनल में आई खराबी की वजह से। सोमवार को इस घटना की वजह से दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, कालका मेल, कैफियात एक्सप्रेस, सोनीपत-सहिबाबाद ईएमयू, मसूरी एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस, शामली डीएमयू, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू, सहारनपुर-दिल्ली मेमू, बुलंदशहर-तिलकब्रिज मेमू ट्रेनें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed